राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में पदक प्राप्त करने वाले मुक्केबाज अकमल अली का सम्मान किया गया

श्री हेमराज राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यायामशाला मे मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

 | 
राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में पदक प्राप्त करने वाले मुक्केबाज अकमल अली का सम्मान किया गया
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में

उदयपुर। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आज श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला मे राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में 2019 - 20 पदक प्राप्त करने वाले मुक्केबाज अकमल अली का सम्मान किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुक्केबाज़ व पार्षद कुलदीप जोशी थे। मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तृत उपलब्धियों का विवरण दिया। 

इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाज़ रवि सिंह, सिद्धार्थ सोनी, पुलिस विभाग के मुक्केबाज़ हेड कांस्टेबल शरद बनावत, सूरज सोनी, हर्ष पुरोहित, अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ झलक तोमर ने मुक्केबाज़ी एंव अन्य खेल के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी खिलाड़ियों को दी व आगे बढ़ने का हौंसला दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News