उदयपुर के मुक्केबाज़ अमित को ऑउट ऑफ टर्न पालिसी के तहत नियुक्ति
इस बार सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले एक मात्र मुक्केबाज़
उदयपुर के मुक्केबाज़ अमित को राजस्थान सरकार ने ऑउट ऑफ टर्न पालिसी के तहत लिपिक पद पर नियुक्ति प्रदान की। आउट ऑफ टर्न के तहत मुक्केबाज़ी में इस बार सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले एक मात्र मुक्केबाज़ रहे।
राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि अमित क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत के प्रशिक्षणार्थी है।
राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के सचिव नरेंद्र निर्वाण, राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ के आर ओ सी चेयरमैन दलपत सिंह चुण्डावत, जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, महाराणा प्रताप खेल गांव के खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी, समस्त खेल प्रेमियों न अमित को बधाई प्रेषित की है।