टेनिस में हुए बालक-बालिका वर्ग के मैच

राजस्थान स्टेट जूनियर ओपन एवं अन्तर जिला लाॅन टेनिस टुर्नामेन्ट
 | 
टेनिस में हुए बालक-बालिका वर्ग के मैच
फील्ड क्लब मैदान पर चल रही राजस्थान स्टेट जूनियर ओपन एवं अन्तर जिला लाॅन टेनिस टुर्नामेन्ट में आज बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए। 

उदयपुर 10 जनवरी 2020 । फील्ड क्लब मैदान पर चल रही राजस्थान स्टेट जूनियर ओपन एवं अन्तर जिला लाॅन टेनिस टुर्नामेन्ट में आज बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए। 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि बालक में वर्ग में अन्डर 12 में दक्ष भारतीया ने संकल्प गुजराल को 6-0 से, रतन बजाज ने अपूर्व को 6-3, नील भारद्वाज ने आहान को 6-4, कृष्णा ने धनंजय को 6-0 से वत्सल ने यथार्थ को 6-0 से, रौनक ने ध्रुव को 6-2 से हराया। 

उन्होंने बताया कि अन्डर 18 में उदयपुर के राजकुमार ने सक्षम को 6-2 से, हर्षिल ने धनिष्ट को 6-1 से, कोटा के ध्रुव अग्रवाल ने हिमांक को 6-0 से हराया। 
अन्डर 10 में कोटा के यथार्थ ने शौर्य को 6-4 से, जयपुर के रक्षन ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया। शौर्य ने दिव्यांग मोदी को 6-2 से, वैदिक ने ओजस को 6-2 से हराया। 

बालिका वर्ग में अन्डर 14 में गाव्या ने लक्षिता को 6-1, मिहिरा ने हिमादरी को 6-1 से हराया। पाली की अभिलाक्षा ने स्मृति को 6-0 से हराया। उदयपुर की याना ने गीत को 6-4 से हराया। उदयपुर की माही ने स्वरा को 6-1 से हराया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News