उदयपुर में आयोजित होने वाली बालक तींरदाजी अकादमी के सलेक्शन ट्रायल स्थगित

राज्य की 19 स्पोटर्स अकादमी में 22 और 23 सितम्बर को बालक और बालिका दोनों वर्ग में ये सलेक्शन ट्रायल होने थे

 | 
boys academy

अकादमियों में बालक वर्ग के लिए न्यूनतम उम्र 13 साल और अधिकतम 16 साल

उदयपुर में आयोजित की जाने वाली बालक तींरदाजी अकादमी की चयन स्पर्धा स्थगित कर दिया गया  है। जिला शिक्षा अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि 22 से 23  तक राजस्थान के समस्त  संभागो में विभिन्न खेलों की राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा प्रारम्भ की जाने वाली खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा जयपुर दिनांक 17 सितम्बर 2021 के द्वारा कोविड-19 के संदर्भ त्रिस्तरीय जन अनुशासन दिशा निर्देश 6.0 के द्वारा खेल गतिविधियों के संबंध में दिशा निर्देशों के अनुसार उदयपुर और डूंगरपुर में आयोजित होने वाली बालक तींरदाजी अकादमी की स्पर्धा आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। 

आपको बता दे  कि राज्य की 19 स्पोटर्स अकादमी में 22 और 23 सितम्बर को बालक और बालिका दोनों वर्ग में ये सलेक्शन ट्रायल होने थे। प्रदेशभर की अलग-अलग अकादमियों में 15 से लेकर 30 सीटें हैं। इन्हीं सीटों के लिए ये ट्रायल होने थे। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर थी। इन अकादमियों में बालक वर्ग के लिए न्यूनतम उम्र 13 साल और अधिकतम 16 साल होती है। जबकि बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 और अधिकतम 17 साल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News