उदयपुर की मनुश्री चौधरी ने शूटिंग में लहराया परचम; राजस्थान शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
Udaipur, June 25, 2026 | Udaipur Sports News: जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (14 से 17 जून) में Ten X Shooting Club, शोभागपुरा की होनहार शूटर मनुश्री चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
10 मीटर महिला वर्ग में मनुश्री ने बेहतरीन निशाना लगाते हुए 400 में से 395 अंक हासिल किए और उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
मनुश्री कोच सचिन पंवार के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रतियोगिता में Ten X Shooting Club के विभिन्न सेंटर से 32 खिलाड़ियों ने Pre National के लिए क्वालिफाई किया, जिसमें सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों में आरुषि, जयंत, कायना, विश्वराज, दिव्यराज, युग, रुद्र आदित्य, राघवांश, हर्ष और मानसी शामिल हैं।
यह उपलब्धि क्लब के बेहतर प्रशिक्षण, कोच सचिन पंवार के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। Ten X Shooting Club परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
