सेलिब्रेशन मॉल में चैस चैंपियनशिप का आगाज़
चेस व्हिज -2020 जूनियर चैस चैंपियनशिप
| Jan 14, 2020, 22:02 IST
चैस चैंपियनशिप में नर्सरी से लेकर 12वी कक्षा के तक के लगभग 700 बच्चो ने चार अलग अलग श्रेणियों में फोरम सेलिब्रेशन मॉल में भाग लिया है।
उदयपुर 14 जनवरी 2020। फोरम सेलिब्रेशन मॉल में "चेस व्हिज -2020 जूनियर चैस चैंपियनशिप" का ज़ोरदार आगाज़ हुआ। चैस चैंपियनशिप में नर्सरी से लेकर 12वी कक्षा के तक के लगभग 700 बच्चो ने चार अलग अलग श्रेणियों में फोरम सेलिब्रेशन मॉल में भाग लिया है।
फोरम सेलिब्रेशन मॉल एवं चैस इन लेकसिटी के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उक्त आयोजन में रशिया की इंटरनेशनल चैस प्लेयर एवं कोच सेलीफोनावा एलक्जेंड्रा, इंटरनेशनल ऑर्बिटर राजेंद्र तेली, इंटरनेशनल ऑर्बिटर विकास साहू आदि का भी सहयोग मिल रहा है।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं इनाम फोरम सेलिब्रेशन मॉल की तरफ से दिए जायेंगे।
