सेलिब्रेशन माॅल में चैस चैम्पियनशिप
उदयपुर 4 जनवरी 2020। फोरम सेलिब्रेशन माॅल में उदयपुर की सबसे बड़ी जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित होगी, जिसमें जूनियर कक्षा के बच्चे 4 अलग-अलग श्रेणियों में फोरम सेलिब्रेशन माॅल में इतिहास बनाने के लिए भाग लेंगे।
सेलिब्रेशन माॅल उदयपुराईट्स के लिये ‘‘चैस व्हिज-2020 जुनीयर चैस चैम्पियनशिप’’ लाया है।
इस आयोजन में इन्टरनेशनल चैस प्लेयर एवं कोच रशिया की सेलिफोनावा एलेक्जेन्ड्रा, इंटरनेशनल ऑर्बिटर राजेन्द्र तेली, इंटरनेशनल ऑर्बिटर विकास साहू आदि ने माॅल मेनेजमेन्ट के साथ मिलकर पोस्टर का विमोचन किया।
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन चैस इन लेकसिटी के साथ 14-15 जनवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा। फोरम सेलिब्रेशन मॉल मैनेजमेंट ने बताया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये रजिस्ट्रेशन फ्री है।
चैंपियनशिप के विजेताओं को, फोरम सेलिब्रेशन माॅल की तरफ से सर्टिफिकेट एवं ईनाम भी दिये जायेंगे।
