छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता 17 व 18 फ़रवरी को

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में समाज से जुड़ी प्रतिभाएं हिस्सा लेगी

 | 
chhipa cricket league

उदयपुर 14 फरवरी 2024 । आयड़ छीपा नौजवान द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 व 18 फरवरी को ठोकर स्थित रेलवे ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता संयोजक हाजी मोहम्मद व मकसूद छीपा ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में समाज से जुड़ी प्रतिभाएं हिस्सा लेगी। पहले दिन 17 फरवरी को स्थानीय टीमों के बीच मैच होंगे। 18 फरवरी को इस प्रतियोगिता में भाग लेने समाज के जावद, निम्बाहेड़ा व चित्तौड़गढ़ टीमे उदयपुर आएगी। 

मोहम्मद इमरान छीपा ने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति पर आयोजित होगी। प्रत्येक मैच 10 ओवर के खेले जाएंगे व फाइनल 12 ओवर का होगा। 18 फरवरी को उदयपुर, जावद, निम्बाहेड़ा व चित्तौड़गढ़ के बीच मैच होंगे और विजेता टीमों के बीच इसी दिन दोपहर 3 बजे फाइनल खेला जाएगा। शाम 5 बजे समापन समारोह होगा जिसमें बाहर से आए समाज के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किए जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News