निम्बाहेड़ा छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी उदयपुर छीपा टीम

विजेता टीम को ट्राफी व 5100 रूपए की नगद राशि प्रदान की

 | 
chhipa premier league

उदयपुर 20 फरवरी 2023 । निम्बाहेड़ा में आयोजित हुई पहली निम्बाहेड़ा छीपा क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर छीपा टीम ने अपना परचम लहराते हुए खिताबी भिडंत में साहिल लोदी की धुआंधार पारी की बदौलत जीत हासिल की। 

निम्बाहेड़ा में खेली गई नॉकआउट पद्धति पर निर्धारित 10 ओवर टेनिस बॉल से क्रिकेट प्रतियोगिता में छीपा समाज की चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें निम्बाहेड़ा, जावद, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर से टीमे शामिल हुई। एक दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट में सुबह सेमीफाइनल मुकाबले हुए जिसमें पहला मैच जावद व चित्तौड़गढ़ की टीम के बीच खेला गया वहीं दूसरा निम्बाहेड़ा व उदयपुर टीम के बीच हुआ। पहले मैच में चित्तौड़गढ़ व दूसरे मैच में उदयपुर ने जीत हासिल की फाइनल में प्रवेश किया।

शाम 4 बजे खेले गए फाइनल मुकाबले में उदयपुर छीपा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में चित्तौड़गढ़ की टीम ने तीन विकेट खोकर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर छीपा इलेवन टीम की तोसिफ रजा व साहिल लोदी की धुआंधार शुरूआत की। तोसिफ रजा 18 बॉल पर 12 रन बनाकर आऊट हो गए। वहीं साहिल लोदी ने 28 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। छीपा इलेवन ने 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। 

समापन समारोह में अतिथियों ने छीपा इलेवन टीम के कप्तान आसिफ गुंदीवाला को ट्राफी व 5100 रूपए की नगद राशि प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News