Udaipur Times, Sports News: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में अन्तर महाविद्यालयी एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन रविन्द्रनाथ टेगौर पी. जी. महाविद्यालय, कपासन पुरूष वर्ग में तथा विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय महिला वर्ग में विजेता रही।
आयोजन सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन प्रथम स्थान पर रविन्द्रनाथ टेगौर पी. जी. महाविद्यालय, कपासन, द्वितीय स्थान पर विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय, तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय, सिरोही पुरूष वर्ग में विजेता रही तथा प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर रविन्द्रनाथ टेगौर पी. जी. महाविद्यालय, कपासन, तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय, रावतभाटा महिला वर्ग में विजेता रही।
20 किमी पैदल चाल (पुरूष वर्ग)
- प्रथम स्थान - वकील जोगी, श्रीनाथ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बड़ी सादड़ी
- द्वितीय स्थान - पुष्कर लाल, जे. आर. शर्मा महाविद्यालय, झाड़ोल
20 किमी पैदल चाल (महिला वर्ग)
- प्रथम स्थान - उर्मिला तिवारी, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन
- द्वितीय स्थान - परी गोदावत, गजेन्द्र सिंह शक्तावत कन्या महाविद्यालय, भीण्डर
1500 मीटर दौड़ (पुरूष वर्ग)
- प्रथम स्थान - प्रकाश कुशवाह, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय,कपासन
- द्वितीय स्थान - मुकेश तेली, सेठ एस. आर. के. महाविद्यालय, राजसमन्द
- तृतीय स्थान - तुलसा सिंह, राजकीय महाविद्यालय, देवगढ़
1500 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)
- प्रथम स्थान - प्रियंका रावत, रविन्द्रनाथ टेगौर महाविद्यालय, कपासन
- द्वितीय स्थान - सुश्री दिक्षित कवंर] राजकीय महाविद्याल, नाथद्वारा
- तृतीय स्थान - छाया, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलगुरू प्रो. कैलाश डागा, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर तथा अध्यक्षता विश्वविद्याल विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आन्नद पालीवाल थे।
अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। उत्कृष्ट खेल के आधार पर महिला वर्ग में प्रियंका रावत, रविन्द्र नाथ टेगौर पी. जी. महाविद्यालय, कपासन व पुरूष वर्ग में प्रकाश चन्द्र कुशवाह, रविन्द्र नाथ टेगौर पी. जी. महाविद्यालय, कपासन को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय के डॉ. हरीश कपाश्या, विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. प्रवीण सिंह और सभी टीमों के मैनेजर, कोच व निर्णायक, विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय डॉ. पी.ड़ी. नागदा, डॉ. पंकज मीणा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कल्पेश निकावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीति व्यास व सोहित मेहता ने किया।