जीतो उदयपुर शहर द्वारा पहली बार महिलाओं के लिए क्रिकेट महाकुंभ

13 महिलाओं की टीमें भी पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही है

 | 
JITO

उदयपुर के फील्ड क्लब में जैन सामाजिक संस्थान जीतो उदयपुर शहर द्वारा पहली बार महिलाओं के लिए क्रिकेट महाकुंभ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमे 40 टीमें भाग ले रही है इस प्रतियोगिता में 13 महिलाओं की टीमें भी पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही है। वहीं 27 पुरुष वर्ग टीम भी है। 

गुरुवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी पारुल गौतम, राज कुमार फतावत सहित कई अधिकारियों और समाजसेवियों ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

फील्ड क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतो के चेयर पर्सन विनोद फाण्डोत् ने बताया कि जैन सामाजिक संगठन जीतो जो एक विश्वव्यापी संस्थान है और समाज में हर व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयत्नशील है। इस संस्थान में व्यवसायियों उद्योगपतियों द्वारा सहयोग दिया जाता है। सामाजिक समरसता को देखते हुए जीतो उदयपुर द्वारा इतिहास में पहली बार महिलाओं हेतु इस क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुष वर्ग भी शामिल है। साथ ही पहली बार सामाजिक स्तर पर महिलाओं ने हाथ में बल्ला लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता संयोजिका अंजलि सुराणा और संजय भंडारी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है जिसमें सभी टीमों को एक बार मौका दिया जाएगा। महिलाओं के लिए प्रत्येक मैच 8 ओवर और पुरुषों के लिए 10 ओवर रखा गया है। पहली बार इतनी बड़ी आयोजित प्रतियोगिता में समाज की उम्रदराज महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया और कई महिलाओं द्वारा आगे बढ़कर टीम बनाई गई वही भाग लेने वाली महिलाओं ने पहली बार क्रिकेट की बॉल और बल्ले को हाथ में लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News