128 वर्ष के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक खेलों का हिस्सा होगा

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के साथ पांच खेलों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है

 | 
cricket in olympic 2028

उदयपुर, 17 अक्टूबर । दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। 128 वर्ष के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक खेलों का हिस्सा होगा । अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मुंबई में आयोजित एक बैठक में लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के साथ पांच खेलों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अब 2028 में अमरिका के लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में चौकों-छक्कों की धूम देखने को मिलेगी ।

cricket  olmpics 2028

16 अक्टूबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आईओसी ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में नए खेलों के रूप में क्रिकेट (टी20 फॉर्मेट), बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस (सिक्स), स्क्वैश और फ्लैग फुटबॉल को शामिल करने के लिए औपचारिक मंजूरी दे दी। इस दौरान बताया कि आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही इन खेलों को ओलंपिक में शामिल करने के लिए लॉस एंजिल्स आयोजकों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।

आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन अध्यक्ष नीता अंबानी ने बताया कि 1.4 अरब भारतीयों के लिए क्रिकेट खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। उन्‍होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से खुशी है कि यह प्रस्‍ताव मुंबई में हो रहे 141वें आईओसी सत्र में पारित किया गया। ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से इस खेल की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और ज्‍यादा बढ़ेगी।

टीमों की संख्या पर बाद में होगा फैसला

बता दें कि क्रिकेट 1900 के बाद पहली बार ओलंपिक का हिस्सा बनेगा। लॉस एंजिल्स गेम्स आयोजन समिति ने महिला और पुरुष टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में छह टीमों का प्रस्ताव रखा था, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका बतौर मेजबान उतरेगा। हालांकि इस पर निर्णय नहीं हो सका है। टीमों की संख्या और योग्यता प्रणाली पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News