उदयपुर के U-19 टेबल टेनिस मे दक्षेष प्रताप बने चैंपियन

 | 
U 19 table Tennins

 

Udaipur Times, Sports News:  उदयपुर के U-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र व्यक्तिगत स्पर्धा में गत वर्ष के विजेता दक्षेष प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार विजेता का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 के वंश तथा तृतीय स्थान पर सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 के दिव्यम् रहे। 19 वर्ष छात्र टीम स्पर्धा में सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 प्रथम, जीएसएसएस कैलाशपुरी द्वितीय तथा एमडीएस तृतीय रहे।

दक्षेष प्रताप सिंह, डॉ. विक्रम सिंह इड़वा के सुपुत्र एवं स्वर्गीय पूर्व मेजर गणपत सिंह के पौत्र हैं। वर्ष 2025 में भी उन्होंने अंडर-19 उदयपुर जिला टेबल टेनिस टीम को चौंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2026 में पुनः शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में जिला खिताब हासिल किया। उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका राजस्थान राज्य टीम में भी चयन हुआ है।

19 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम स्पर्धा में रॉकवुड हाईस्कूल प्रथम, सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 द्वितीय तथा एमडीएस तृतीय रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में रॉकवुड हाई की जाहरा प्रथम, सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 की ईश्वी द्वितीय तथा आस्था तृतीय रहीं। वहीं 17 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम स्पर्धा में सीपीएस  प्रथम, सेंट मेरी द्वितीय तथा जीएसएसएस कैलाशपुरी तृतीय रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में सीपीएस की समृद्धि प्रथम, सिद्धि द्वितीय तथा सेंट मेरी की भव्या तृतीय रहीं।

17 वर्ष छात्र वर्ग की टीम स्पर्धा में सेंट एंथोनी प्रथम, सेन्ट्रल एकेडमी सेक्टर-3 द्वितीय तथा रॉकवुड हाईस्कूल तृतीय रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट एंथोनी के भव्य प्रथम, सेंट पॉल्स के केशव द्वितीय तथा एमडीएस के रेंज़ तृतीय स्थान पर रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) कैलाशपुरी में 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। समारोह में संस्था प्रधान प्रीति गोयल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

मुख्य अतिथि सीबीईओ किरण कोटिया ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पुष्पेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर हेमलता शर्मा एवं देवेन्द्र सिंह को प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर बधाई दी गई। कार्यक्रम में संजय शांडिल्य एवं लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News