दक्षिता कुमावत ने राजस्थान जूनियर राज्य शतरंज चैंपियनशिप जीती
पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही
उदयपुर की 15 वर्षीय बालिका दक्षिता कुमावत ने 28 अगस्त से 30 अगस्त तक उदयपुर के अर्बन मॉल में आयोजित राजस्थान जूनियर राज्य शतरंज चैंपियनशिप जीती, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही दक्षिता ने 8 राउंड में से 7.5 अंक बनाए।
दक्षित कुमावत अब गुजरात में राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। उल्लेखनीय है की दक्षिता कुमावत ने लगातार तीसरी बार जूनियर राज्य शतरंज चैंपियनशिप जीती।