उदयपुर की देवयानी राणावत ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण पदक
महाराणा प्रताप खेलगाँव में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
उदयपुर 30 अक्टूबर 2025। उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्रा देवयानी राणावत ने 9 वीं राजस्थान राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 3 स्वर्ण पदक जीते।
महाराणा प्रताप खेलगाँव स्केटिंग रिंक, उदयपुर में सम्पन्न 9 वीं राजस्थान राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देवयानी राणावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर रिंक रेस, 500 मीटर रिंक रेस और 1 लैप रोड रेस में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त
आपको बता दे कि देवयानी राणावत महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की कक्षा तीन की में अध्ययनरत है। स्कूल के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी।