विश्व मास्टर्स लॉन टेनिस में दीपांकर चक्रवर्ती प्रथम रनर अप

उदयपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी है दीपांकर चक्रवर्ती

 | 
Deepankar chakarborty

उदयपुर 15 अप्रैल 2025। अन्तर्राष्ट्रीय टैनिस फेडरेशन द्वारा जयपुर स्थित जय क्लब में 8 से 14 अप्रेल तक आयोजित की गई विश्व मास्टर्स लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के वेटरन टेनिस खिलाड़ी डॉ. दीपांकरर चक्रवर्ती उप विजेता रहे।

इस वर्ष फ्लोरिडा अमेरीका में विश्व चेम्पियनशीप में भारतीय दल के कप्तान दिल्ली के चन्द्रभूषण प्रसाद को क्वार्टर फाईनल में डॉ. दीपांकर ने सुपर टाईब्रेकर में 4-6, 6-3,10-6 से पराजित कर सनसनी फैला दी। 

सेमीफाईनल में भारतीय दल के एक और सदस्य राजन बेरी को भी सुपर ट्राईब्रेकर में 6-3, 3-6,10-5 से पराजित कर फाईनल में जगह बनायी। फाईनल मुकाबले में दीपांकर महाराष्ट्र के शिरीश नन्दूकर से कड़े संघर्ष में सुपर ट्राइब्रेकर में 1-6 ,6-3,10-8 से पराजित हो कर 60 से अधिक आयुवर्ग में उप विजेता रहे। 

उल्लेखनीय है कि दीपांकर ने 2023 में भी पुर्तगाल के लिस्बन में विश्व चेम्पियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।