गिट्स के छात्रों द्वारा खेल सामग्री का वितरण

मावली तहसील स्थित बोयणा सरकारी स्कूल में खेल सामग्री का वितरण किया गया

 | 
gits

उदयपुर 7 फरवरी 2023 । खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेलो के नियमित उपाय से हम अधिक सक्रिय एवं स्वस्थ रह सकते हैं। खेलों को विद्यार्थी जीवन से ही बढावा देने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली से सम्बद्ध गिट्स के सोशल इन्क्लूजन क्लब द्वारा मावली तहसील स्थित बोयणा सरकारी स्कूल में खेल सामग्री का वितरण किया गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि खेल से हमारे शारिरीक और मानसिक दोनों शक्तियों का विकास के साथ-साथ शरीर को स्फूर्ति एवं गतिशीलता की प्राप्ति होती हैं। क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता हैं। 

भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान खेलो इण्डिया के महत्व को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा लोगों का खेलों के प्रति अलख जगाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान डीन स्टुडेंट अफेयर डाॅ. मनीष वर्मा ने बच्चों को जीवन में जल संरक्षण एवं सफाई के महत्व को समझाया तथा बेसिक साईंस विभागाध्यक्ष डाॅ. विशाल जैन ने बच्चों को खेलो के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रो. अंजलि धाबाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोयणा सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकगण मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News