जिला स्तरीय बेंच प्रेस व डेड लिफ्ट स्पर्धा 16 को

चयनित खिलाड़ी 30 जुलाई को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे
 | 
powerlifting

उदयपुर 14 जुलाई 2023 । उदयपुर जिला पावर लिफ्टर एसोसिएशन की मेजबानी में 16 जुलाई को जिला स्तरीय बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता आयोजिय होगी।

उदयपुर जिला पावर लिफ्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष और\ महिला वर्ग के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में होगी। 

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 30 जुलाई को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News