ज़िला स्तरीय विद्यालय बालिका क्रिकेट सम्पन्न

धार व भलों का गुड़ा ने जीते हार्डलाइन फाइनल

 | 

उदयपुर 24 सितंबर 2025। द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ी की मेजबानी में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। 

19 वर्ष वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार व भलों का गुड़ा ने हार्ड लाइन फाइनल जीत तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

प्रतियोगिता मुख्य संयोजक महेंद्र पाल सिंह सोलंकी के अनुसार 19 वर्ष वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार ने कप्तान यशोदा गमेती, डाली गमेती व जमकु गमेती के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते सेंट्रल पब्लिक स्कूल को तथा 17 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भलों का गुड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकला को हार्ड लाइन फाइनल में परास्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal