ज़िला स्तरीय सीनियर तैराकी दल का चयन 16 एवं 17 मई को
उदयपुर 13 मई 2026। ज़िला तैराकी संघ उदयपुर के तत्वावधान में ज़िला स्तरीय सीनियर तैराकी दल का चयन 16 एवं 17 मई को महाराणा प्रताप खेल गांव तरणताल पर आयोजित होगा ।
संघ के अध्यक्ष महादेव सिंह चौहान ने बताया कि चयन में भाग लेने के इच्छुक तैराक अपनी एंट्री 15 मई प्रातः 9 बजे तक RNT तरणताल पर रणवीर सिंह राणावत को जमा करवा सकेंगे।
चयन प्रकिया के बारे में जानकारी देते रणवीर सिंह राणावत ने बताया कि चयन मे फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्री स्टाइल रिले, मेडले रिले, मिक्स्ड रिले के तैराकों का चयन किया जाएगा। एक तैराक अधिकतम पाँच व्यक्तिगत इवेंट मे ही भाग ले सकेगा तथा व्यक्तिगत इवेंट मे चयनित तैराक ही ज़िले की रिले टीम मे भाग ले सकेंगे।
ज़िला स्तर पर चयनित तैराक राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में एस एम एस तरणताल जयपुर में 1 जून से 3 जून उदयपुर ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछोला एवं फतहसागर पर अभ्यास करने वाले तैराक भी इस चयन में भाग ले सकते है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित तैराकों को फेडरेशन के रजिस्टर्ड नवीनीकृत UID की छाया प्रति, अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंक तालिका, बैंक पासबुक, रजिस्ट्रेशन कार्ड की फोटो प्रति, 3 प्रतियों में 3 फोटो के साथ जमा करने होंगे।
#Udaipur #Swimming #SwimmingTrials #UdaipurSports #RajasthanSwimming #SeniorSwimming #KhelGaon #SportsNews #Jaipur #DistrictSwimmingAssociation
