जिला स्तरीय जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 9 एवं 10 जून को

BN तरणताल पर आयोजित होगी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

 | 
para swimming

उदयपुर 6 जून 2023 । जिला तैराकी संघ उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 9 एवं 10 जून को BN तरणताल पर आयोजित होगी । 

संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि जूनियर ग्रुप प्रथम में 15 से 17 वर्ष जन्म वर्ष 2006, 2007, 2008 (अधिकतम 5 इवेन्ट्स), जूनियर ग्रुप द्वितीय में 12 से 14 वर्ष जन्म वर्ष 2009, 2010 एवं 2011 (अधिकतम 5 इवेन्ट्स) तथा सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता ग्रुप तृतीय में 10 से 11 वर्ष जन्म वर्ष 2012 एवं 2013 (अधिकतम 5 इवेन्ट) बालक/बालिका भाग ले सकेगें। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक तैराक अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंक तालिका, बैंक पासबुक, रजिस्ट्रेशन कार्ड की फोटो प्रति 3 प्रतियों में और 3 फोटो 8 जून प्रातः 12 बजे तक खेलगाँव तरणताल महेश पालीवाल, RNT तरणताल रणवीर सिंह राणावत, BN तरणताल ललित चौधरी, RCA जगदीश शर्मा को जमा करवा सकेंगे। 

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में चयनित तैराक राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 17 जून 2023 से 19 जून 2023 भीलवाडा शाहपुरा तरणताल तथा सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में चयनित तैराक राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 23 जून 2023 से 25 जून 2023 जयपुर भवानी निकेतन में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

फेडरेशन के रजिस्टर्ड और 2023-24 के लिए नवीनीकृत एवं न्य यूआईडी धारक तैराक ही प्रतियोगिता में यूआईडी की छाया प्रति के साथ भाग ले सकेगें । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News