उदयपुर में जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 जुलाई को

विजेताओं को मिलेगा राज्य टीम में जगह
 
 | 
Udaipur Archey Competition

 

Udaipur Times, Sports News: 13 जुलाई 2026। जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के तत्वावधान में कल दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार को चित्रकूट नगर स्थित महारण प्रताप खेलगांव की तीरंदाजी अकादमी में उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा l Sports News

जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक खिलाड़ी कल सुबह 9.00 बजे तक तकनीकी समिति के विक्रम सेन, चतरलाल वडेला, चेतन महरा, भगवतीलाल गरासिया एवं चन्द्र प्रकाश आहारी से खेलगांव अकादमी में मय आधार कार्ड एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी सहित अपना पंजीकरण करावे। प्रतियोगिता प्रात: 10.00 बजे प्रारम्भ कर दे जायेगी l प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी l Sports News

जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के कोषाध्यक्ष मुदित साहू ने बताया कि जिला सीनियर प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला सीनियर तीरंदाजी टीम का चयन किया जाएगा l चयनित टीम जयपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी l  Sports News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News