ज़िला U-19 शतरंज- त्रिशा व दर्शील विजेता, विश्वनाभ उपविजेता

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जोधपुर में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे
 | 
chess

उदयपुर 6 सितंबर 2024। ज़िला शतरंज संघ उदयपुर व चैम्पियंस चेस अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में ज़िला अंडर 19 शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन भूपालपुरा स्थित रोशन चेस अकैडमी में संपन्न हुई। 

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान त्रिशा शर्मा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन वर्ग में दर्शील चितौड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर विश्वनाभ देवड़ा रहे, तृतीय स्थान पर कनिष्क धुप्पर रहे, चतुर्थ स्थान पर हर्षवर्धन सिंह रहे, पाँचवे स्थान पर श्रेष्ठ झा रहे। 

ज़िला संघ अध्यक्ष सोनल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जोधपुर में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News