दिव्या और दीप्तांशुका का U-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन

खेलगांव की दो महिला खिलाड़ी राजस्थान की चैलेंजर टीम में शामिल

 | 

उदयपुर 6 सितंबर 2025। महाराणा प्रताप खेलगांव की उभरती हुई महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिव्या झाला और दीप्तांशुका सिंह का चयन राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 चेलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। 

कोच शाहरुख खान ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पिछले माह जयपुर में हुए चयन ट्रायल्स से हुआ है दोनों ही खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन किया। 

ज़िला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और भी खिलाड़ी आगे आएंगे। खेलगांव के सभी प्रशिक्षक और स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी । प्रतियोगिता 4 से 9 सितंबर तक जयपुर में आयोजित हो रही है।

#Udaipur #Cricket #WomenCricket #U19ChallengerTrophy #RajasthanCricket #UdaipurSports #DivyaJhala #DeeptanshukaSingh #JaipurTournament #MaharanaPratapKhelgaon #UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal