डाॅ. दीपांकर ने टेनिस में जीते दोहरे खिताब

उदयपुर के डाॅ. दीपांकर चक्रवर्ती 2023 में पुर्तगाल में हुए मास्टर्स विश्व चेम्पियनशीप में भारत का प्रतिनितिधित्व कर चुके है

 | 

उदयपुर 7 अप्रैल 2026। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा जयपुर में आयोजित 5 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स लान टेनिस प्रतियोगिता के 65 वर्ष आयु वर्ग में उदयपुर के डाॅ. दीपांकर चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स व डबल्स के दोहरे खिताब जीतें।

सिंगल्स फाईनल मुकाबले में डाॅ. दीपांकर ने भारतीय टीम ने कप्तान राकेश कोहली को 6-3, 6-3 के सीधे सेटो में हराकर खिताब जीता। इससे पूर्व डाॅ. दीपांकर व राकेश की जोड़ी ने दिल्ली के गिरधारीलाल उपाध्याय व कर्नल रावेन्द्रसिंह की जोड़ी को 6-2, 6-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। 

इस जीत से डाॅ. दीपांकर को सिंगल्स एवं डबल्स में कुल 400 आईटीएफ अंक मिलें। उल्लखेनीय है कि उदयपुर के डाॅ. दीपांकर चक्रवर्ती 2023 में पुर्तगाल में हुए मास्टर्स विश्व चेम्पियनशीप में भारत का प्रतिनितिधित्व कर चुके है।

#DipankarChakravarti #TennisChampion #UdaipurNews #RajasthanSports #ITFTennis #JaipurEvent #IndianTennis #SeniorTennis #SportsNewsIndia #UdaipurUpdates #RajasthanNews #TennisIndia #MastersTennis #LocalSportsHero
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal