कलक्टर ने कयाकिंग सेंटर पर जलक्रीड़ा खिलाड़ियों के लिये स्थापित करवाई फ्लोटिंग जेटी

अन्य संसाधनों के लिए भी पूर्व में कलक्टर द्वारा डीएमएफटी फंड से भी राशि इस जल क्रीड़ा केन्द्र पर देने की घोषणा की गई है

 | 
floating jeti

उदयपुर 26 जून 2023 । कयाकिंग खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कयाकिंग सेंटर पर जलक्रीड़ा खिलाड़ियों के लिये फ्लोटिंग जेटी स्थापित करवाते हुए खिलाड़ियों को संबल दिया है।

राजस्थान कायाकिंग एवँ केनोइंग संघ के चैयरमेन पीयूष कच्छवाहा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कलक्टर ने फतेहसागर की पाल स्थित राजस्थान कायाकिंग एवं केनोइंग संघ द्वारा संचालित कायाकिंग एवँ केनोइंग जलक्रीड़ा केन्द्र पर दौरा किया था। जहाँ कोच दिलीप सिंह चौहान और कोच निश्चय सिंह चौहान, खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों ने खेल संसाधनों का अभाव की मुख्य समस्या के बारे में कलक्टर को अवगत कराया जिसमें फ्लोटिंग जेटी की आवश्यकता मुख्य रूप से थी।

इस पर कलक्टर ने खिलाड़ियों की सुविधार्थ त्वरित कार्यवाही करते हुए अधीनस्थ विभाग को दिशा-निर्देश देते हुए स्वरूप सागर औऱ फतेहसागर लिंक नहर में पड़ी अनुपयोगी जेटी को तुरंत प्रभाव से जलक्रीड़ा केन्द्र पर स्थापित करवाया। कच्छावा ने बताया कि अन्य संसाधनों के लिए भी पूर्व में कलक्टर द्वारा डीएमएफटी फंड से भी राशि इस जल क्रीड़ा केन्द्र पर देने की घोषणा की गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News