गौरव साहू ने दो नए राज्य कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता

उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता 

 | 
gaurav sahu

उदयपुर 4 फरवरी 2025। बांदीकुई दौसा के कन्हैया रिसोर्ट में संपन्न हुई 13वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता l

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलोग्राम भार वर्ग में उदयपुर के उभरते हुए खिलाड़ी गौरव साहू ने दो नए राज्य कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीताl गौरव ने स्कवेट में 172.5 किलो, बेंच प्रेस में 87.5 किलो व डेड लिफ्ट में 220 किलो सहित कुल 480 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीताl 

गौरव ने डेड लिफ्ट का पुराना राज्य कीर्तिमान 205 किलो को तोड़ते हुए, नया राज्य कीर्तिमान 220 किलो का बनाया l वही गौरव ने ओवरऑल का पिछला राज्य कीर्तिमान 457.5 किलो का था, जिसे तोड़ते हुए, कुल 480 किलो वजन उठाकर नया राज्य कीर्तिमान स्थापित किया l 

84 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम डांगी ने कुल 412.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता l जबकि 69 किलोग्राम भार वर्ग में भाग्यश्री ने कुल 295 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता l वहीं पायल नलवाया ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए 275 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता lइस तरह उदयपुर टीम ने राज्य सीनियर चैंपियनशिप में दो स्वर्ण , एक रजत एवं एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। 

टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, जिला संघ के चेयरमैन कमलेश शर्मा, प्रशिक्षक चंद्रेश सोनी, राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू एवं राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव देवेंद्र साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी हैl

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News