गौरव साहू का भारतीय सीनियर पावरलिफ्टिंग टीम में चयन
उदयपुर 27 नवंबर 2025। तुर्की के इस्तांबुल शहर के होटल इसेर डायमंड एंड कन्वेंशन सेंटर के सभागार में 1 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के खिलाड़ी गौरव साहू का भारतीय सीनियर टीम में चयन किया गया है l
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि गौरव साहू 59 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन देशो के खिलाड़ियों को टक्कर देंगे l उनका मुकाबला 7 दिसंबर को सुबह 10.00 बजे शुरू होगा।
एशियन इकयुप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लगभग 15 देशो के खिलाड़ी भाग लेंगे l जिसमें मंगोलिया, ओमान, ताइवान, लेबनान, ईरान, कजाकिस्तान, सीरिया, रूस, यूनाइटेड अरब अमीरात, उज़्बेकिस्तान, फिलिपींस, जापान, मलेशिया सहित भारत की टीमें भाग लेगी l
गौरव ने अभी हाल ही में रोमानिया में आयोजित हुई विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया था l गौरव पहली बार एशियन सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेंगे l इससे पूर्व उन्होंने इस्तांबुल, तुर्की में ही आयोजित हुई एशियन जूनियर चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीते थे एवं उससे पूर्व हांगकांग में भी उन्होंने एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था l
भारतीय टीम के साथ गौरव का यह चौथा विदेश दौरा होगा l वर्तमान में गौरव मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एम. ए. योगा प्रथम सेमेस्टर के छात्र है l गौरव 4 दिसम्बर को उदयपुर से दिल्ली रवाना होंगे l एवं 5 दिसम्बर की रात को दिल्ली से इस्तांबुल रवाना होंगे, जबकि 11 दिसंबर को तुर्की से पुन: दिल्ली आएंगे l
गौरव का भारतीय टीम में चयन होने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, आयोजन सचिव विनोद साहू, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, खिलाड़ी राजकुमारी यादव, माला सुखवाल, राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालमचंद जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, उदयपुर देहात भाजपा के जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया,चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण मंगरोरा सहित शहर के कई खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरव साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि गौरव एशियन सीनियर चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे l
#GauravSahu #UdaipurNews #UdaipurSports #RajasthanSports #PowerliftingIndia #AsianPowerlifting #TeamIndia #Istanbul2025 #59kgCategory #UdaipurAthlete #RajasthanPride #IndiaInAsia #SportsUpdate
