वर्ल्ड सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गौरव साहू ने छठा स्थान प्राप्त किया

मात्र 10kg के अंतर् से कांस्य पदक से चुके 

 | 

उदयपुर 12 नवंबर 2025। रोमानिया के क्लुज नापोका शहर के होटल ग्रांड इटालिया में चल रही वर्ल्ड सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उदयपुर के युवा एवं उभरते खिलाडी गौरव साहू ने 59  किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 570 किलो वजन उठाकर वर्ल्ड में छठा स्थान प्राप्त कियाl

यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि इसके साथ ही गौरव साहू, वर्ल्ड सीनियर चैंपियनशिप खेलने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने। गत वर्ष तक गौरव जूनियर खिलाडी थे एवं इसी वर्ष वह सीनियर खिलाडी बने l सीनियर बनते ही उन्हें वर्ल्ड सीनियर चैंपियनशिप खेलने का मोका मिला l पहली बार में ही उन्होंने  वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के जाने माने खिलाडियों से टक्कर लेते हुए 59 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए स्कवेट में 220 किलो, बेंच प्रेस में 115 किलो एवं डेडलिफ्ट में 235 किलो सहित कुल 570 किलो वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया एवं भारत को टीम चैंपियनशिप के लिये पांच अंक दिलाये l 

जबकि वहां का मौसम भारत से बिल्कुल विपरीत था, मात्र पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओ एवं घुटने में दर्द होने के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया l डेड लिफ्ट में गौरव ने अपने तीसरे प्रयास में 245 किलो वजन उठाने का प्रयास किया जिसमें वह असफल रहे l अगर वह 245 किलो वजन उठा लेते तो उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेड लिफ्ट में कांस्य पदक प्राप्त हो जाता। 

उन्होने अपने दुसरे प्रयास में बहुत ही आसानी से 235 किलो वजन उठाया जिसे गुड लिफ्ट दिया गया, मात्र 10 किलो के अन्तर से डेड लिफ्ट में वह कांस्य पदक जीतने से वंचित रहे। जिसका उन्हें दुःख हुआ, वरना वो अपने लिये ओर देश के लिये, अपने पहले ही वर्ल्ड सीनियर चैंपियनशिप में पदक जीत लेते l लेकिन वर्षो से खेल रहे विश्व सीनियर रिकॉर्ड धारी खिलाड़ियों के बीच खेलना उनके लिए काफी अनुभव का मौका भी मिला l 

इनके वर्ग में ताईवान के 31 वर्षीय यी चुन लीं ने स्वर्ण पदक, इक्वाडोर के 42 वर्षीय फ्रैंकलिन लीओन ने रजत पदक एवं फिलिपिन्स के 32 वर्षीय रेगी रामिरेज़ ने कांस्य पदक जीता l गौरव अभी मात्र 24 वर्ष के खिलाडी है l गौरव ने विश्वास जताया कि अगले वर्ष दुबई में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में ओर अधिक अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम तीन स्थानों में अपना नाम लाने का प्रयास करेंगे l 

उनके शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, आयोजन सचिव विनोद साहू, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालमचंद जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, राजस्थान स्टेट स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिन चंद्रेश सोनी सहित कई खिलाड़ियों ने गौरव को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवलभविष्य की कामना की है l गौरव का उदयपुर आगमन पर राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ एवं उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ की ओर से भव्य स्वागत किया जायेगा l