गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन

बी फार्म सातंवे सेमेस्टर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियंस का ख़िताब हासिल किया
 | 
geetanjali institute of pharmacy

उदयपुर 3 फ़रवरी 2024। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ I 

प्रिंसिपल महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि खेलो का युवाओ के जीवन में महत्चपूर्ण योगदान है। इससे एकग्रता, स्फूर्ति तथा स्वास्थ्य संबंधी बहुत लाभ है। सभी आयोजित खेल प्रतिगोगिताओ में करीब 400-500 छात्रों ने भाग लिया। 

डॉ. उदीची कटारिया एडिशनल प्रिंसिपल के अनुसार बी फार्म सातंवे सेमेस्टर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियंस का ख़िताब हासिल किया। जबकि विभिन्न खेलो में छात्रों ने कई ट्रॉफी और मेडल्स जीते। 

कार्यक्रम के अंतिम दिन 31 जनवरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. मोनिका माहेश्वरी डॉ भव्या दशोरा एवं कुमकुम सारंगदेवोत ने कल्चरल इवेंट का आयोजन करते हुए खेल प्रतियोगिताओ के विजेताओं को सम्मानित किया। 

कायक्रम संयोजक घनश्याम देवक एवं डॉ नरेंद्र भीलवाराज परिहार ने बताया कि दिनांक 29 एवं 30 जनवरी को विभिन्न इनडोर तथा आउटडोर खेल जैसे चैस, कैरम, क्रिकेट, खो - खो आदि का आयोजन हुआ और मंच संचालन एडवर्ड विलियम्स तथा मुमुक्षा गुप्ता ने किया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News