बालिका स्कूल भूपालपुरा बनी ज़िला स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियन

बालिका स्कूल भूपालपुरा बनी ज़िला स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियन

 | 
wieghtlifting

उदयपुर 8 सितंबर 2025। 69वी ज़िला स्तरीय वेटलिफ्टिग प्रतियोगिता में 17-19 वर्ग छात्रा में राजकीय बलिक उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा दोनो वर्ग में लगातार दूसरी बार चैम्पियन बना।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमारी ने बताया कि वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने 4 स्वर्ण, 2 सिल्वर व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। 

विद्यालय की पाँच छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जिसमें अलिशा अली, तनिषा साहु, मिनाक्षी दहीया, नूर फातमा व साजिया का कुश्ती में चयन हुआ है। विद्यालय की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इन्द्रा कर्तला ने अथक प्रयासों से लगातार दो साल से छात्राओं को खेल में आगे बढातें हुए चैम्पियनशिप दिलाई है।