राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में गुनगुन को स्वर्ण और प्रियवर्धन सिंह को कांस्य

राष्ट्रीय CBSE मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता

 | 
boxing

उदयपुर 22 अक्टूबर 2024 । हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सी बी एस ई मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में सेंट्रल अकादमी उदयपुर की बॉक्सर गुनगुन दयारमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

राजस्थान क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि गुनगुन ने वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में नार्थ जोन की बॉक्सर गौरी माहेश्वरी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के प्रियवर्धन सिंह तंवर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया व कांस्य पदक प्राप्त किया। 

पदक विजेता दोनों बॉक्सर को जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल व श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी ने बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News