सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हर्षदित्य एवं अंशिका धाकड बने चैम्पियन


सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हर्षदित्य एवं अंशिका धाकड बने चैम्पियन

खेलगॉव तरणताल के तैराकों ने 12 पदकों पर कब्जा जमाया

 
khelgaon

उदयपुर 1 जुलाई 2025। शाहपुरा में संपन्न राज्य स्तरीय सबजूनियर तैराकी प्रतियोगिता में खेलगॉव तरणताल के तैराकों द्वारा ऐतहासिक प्रदर्शन करते हूए 10 नये कीर्तिमानों के साथ कुल 12 पदकों पर कब्जा जमाया।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में हर्षदित्य सिंह राणावत ने 100 मी., 200 मी, फ्री स्टाईल में रेकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक व 100 मीटर बेकस्टॉक एवं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले व 4 गुणा 50 फ्री रिले में भी नए कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में सबसे सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गये। साथ ही 2023 से 2025 तक कुल 12 नये रिकार्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया। राणावत ने 2024 में राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता भुवनेश्वर मे 2 रजत पदक प्राप्त किये।

सब जूनियर बालिका वर्ग मे अंशिका धाकड ने 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर फ्री स्टाईल में ऐतिहासिक रेकार्ड समय के साथ 3 स्वर्ण एवं 100 मीटर बटर फलाई एवं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में भी ऐतिहासिक रेकार्ड के साथ 2 स्वर्ण पदक धाकड द्वारा कुल 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किये। 2023 में 5 स्वर्ण एवं तीन नये रेकार्ड, 2024 में 5 स्वर्ण पदक एवं 5 ही नये रिकार्ड एवं 2025 में 5 स्वर्ण एवं नए कीर्तिमान के साथ कुल तीन वर्ष में धाकड द्वारा 15 स्वर्ण पदक व 13 रिकार्ड खेलगॉव तरणताल के नाम किये। सब जूनियर बालिका वर्ग में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली प्रथम बालिका है। 

तरणताल के खिलाडी, खेलगॉव के प्रशिक्षको द्वारा तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल, हर्षदित्य सिंह राणावत एवं अंशिका धाकड को बधाईया दी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal