हर्षदित्य का राष्ट्रीय तैराकी में चयन

राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता
 | 
Harshaditya singh ranawat

उदयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान तैराकी संघ द्वारा राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम की घोषणा की गई। राजस्थान टीम में उदयपुर से महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल के हर्षदित्य सिंह राणावत का चयन किया गया है। 

मुख्य तैराकी प्रशिक्षक व जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि हर्षदित्य 6 अगस्त से भूबनेश्वर, उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मी फ्री स्टाईल व 50 व 100 मीटर बैक स्ट्रोक में चुनौती पेश करेगा। 

जिला खेल अधिकारी खेलगांव ललित सिंह झाला व राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ़य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News