वरड़ा के हर्षादित्य का राज्य तैराकी में पदक

हर्ष ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत पदक हासिल किये

 | 
harshaditya singh
हर्ष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जयपुर के तैराकों से कांटे की टक्कर में यह उपलब्धि हासिल की

उदयपुर 1 दिसंबर 2021। दिल्ली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 14 वर्षीय  राउमावि वरडा के छात्र हर्षादित्य ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। 

शारीरिक शिक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि हर्ष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जयपुर के तैराकों से कांटे की टक्कर में यह उपलब्धि हासिल की। 

हर्ष ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत पदक हासिल किये। इस पर वरड़ा सरपंच दूल्हे सिंह व उप सरपंच निर्भय सिंह ने विजेता को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News