हिमाद्री शक्तावत ने एयर राइफल शूटिंग में प्री नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

भूपाल नोबल्स संस्थान की डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा है हिमाद्री शक्तावत 

 | 
himadri shaktawat

उदयपुर 29 जुलाई 2023 । राजस्थान राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान मे ओएसिस शूटिंग रेंज जयपुर मे आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मे भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी की डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी (फार्म.डी.) प्रथम वर्ष की छात्रा हिमाद्री शक्तावत ने 0.177 बोर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग मे प्री नेशनल के लिए युवा वर्ग मे क्वालिफाई किया।

भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बताया की अब हिमाद्री 42वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 16 से 24 अगस्त तक डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित 10 मीटर में महिला युवा वर्ग में हिस्सा लेगी।

संस्थान के जन संपर्क अधिकारी डॉ कमल  सिंह  राठौड़ ने बताया कि हिमाद्री की इस उपलब्धि पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो.कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव प्रो. महेंद्र सिंह आगरिया और फार्मेसी डीन डॉ वाई.एस. सारंगदेवोत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामनाये करते हुए बधाइयाँ प्रेषित की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News