हिमाद्री शक्तावत ने एयर राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय के लिए क्वालीफाई किया

भूपाल नोबल्स संस्थान की छात्रा है हिमाद्री शक्तावत

 | 
Himadri shaktawat

उदयपुर 23 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के तत्वधान मे डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली मे 21से 28 अक्टूबर मे अयोजीत 011 इंडिया ओपन एयर वेपन 2023  प्रतियोगिता मे भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी की डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी (फार्म.डी.) प्रथम वर्ष की छात्रा हिमाद्री शक्तावत ने 0.177 बोर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग मे राष्ट्रीय के लिए महिला युवा वर्ग मे क्वालिफाइड किया। 

बीएन शूटिंग रेंज के कोच डॉ. जितेंद्र सिंह मईडा के अनुसार हिमाद्रि ने प्री-राष्ट्रीय में ही राष्ट्रीय स्तर का स्कोर प्राप्त किया हैं, जो एक विशेष उपलब्धि है।

भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ के अनुसार हिमाद्री अब 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (राइफल इवेंट)15 नवंबर से 02 दिसंबर तक डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित 10 मीटर में महिला युवा वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। 

हिमाद्री की इस उपलब्धि पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह आगरिया और फार्मेसी डीन डॉ वाई एस सारंगदेवोत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामनाऐं करते हुए बधाइयाँ प्रेषित की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News