हिमाद्री शक्तावत ने एयर राइफल शूटिंग में जीते दो कांस्य पदक

भूपाल नोबल्स संस्थान की फार्मेसी छात्रा है हिमाद्रि शक्तावत 

 | 
himadri shaktawat

उदयपुर 8 अगस्त 2024। तृतीय भंवर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तत्वावधान मे बुल्स आई स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी जयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी की डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी (फार्मा डी) द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमाद्री शक्तावत ने 0.177 बोर 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग मे एक कांस्य पदक युथ कैटेगरी मे व द्वितीय कांस्य पदक जूनियर केटेगरी मे प्राप्त किया। 

बीएन शूटिंग रेंज के कोच डॉ. जितेंद्र सिंह मईदा के अनुसार हिमाद्रि द्वारा एक प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में पदक लाना एक  विशेष उपलब्धि है। भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ के अनुसार हिमाद्री अगस्त मे राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप गोवा एवं सितंबर मे पृथ्वीराज चव्हाण शूटिंग चैंपियनशिप व अक्टूबर माह मे राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता डॉ.करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित 10 मीटर में महिला युवा वर्ग में हिस्सा लेगी। 

विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि हिमाद्री की  इस विशेष गौरवमय उपलब्धि पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो.कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव प्रो. महेंद्र सिंह आगरिया और फार्मेसी डीन डॉ वाई.एस.सारंगदेवोत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामनाये करते हुए बधाइयाँ प्रेषित की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News