हिरेन का राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम में चयन

राजस्थान सब जूनियर टीम में उदयपुर के हिरेन खाण्डिया को चयनित किया गया है।

 | 
Hiren Khandiya

उदयपुर 20 दिसंबर 2024। शहर के विनय क्लब के हिरेन खाण्डिया का राजस्थान सॉफ्टबॉल टीम में चयन किया गया है। विनय क्लब के सचिव उदयपुर जिला सॉफ्टबॉल संघ के उपाध्यक्ष यशवंत पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए जम्मू कश्मीर जाने वाली राजस्थान सब जूनियर टीम में उदयपुर के हिरेन खाण्डिया को चयनित किया गया है।

राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह चुंडावत ने बताया कि टीम चयन के लिए प्रत्येक जिले से चयनित खिलाड़ियों की श्री गंगानगर में चयन ट्रायल ली गई। चयनित खिलाड़ियों का नागौर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया और वहीं से जम्मू कश्मीर के लिए टीम रवाना हुई।

राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह चुंडावत द्वारा घोषित राजस्थान बालक वर्ग टीम इस प्रकार है। शंभू सिंह, रौनक सिंह देवड़ा अर्जुन लक्ष्मण (नागौर से), देवकरण (श्री गंगानगर), मोहित नरूका (अलवर), शौर्य (भरतपुर), दिलीप गोड (जोधपुर), पीयूष (पाली), तनवीर अहमद (भीलवाड़ा), देवराज सिंह (सिरोही), रियान नकवी (सीकर), अमन लोहार (राजसमंद), एवं हिरेन खाण्डिया (उदयपुर से) है। हिरेन वर्तमान में रॉकवुड स्कूल के छात्र हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन एवं जिला सॉफ्टबॉल के सभी पदाधिकारी ने हिरेन के चयन पर खुशी व्यक्त की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News