खेल दिवस पर प्रदर्शन मैच में चरम पर रहा हॉकी का रोमांच

खेलगांव में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

 | 

उदयपुर 30 अगस्त 2025। ज़िला क्रीड़ा परिषद, उदयपुर एवं सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महाराणा प्रताप खेलगांव में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी का विशेष प्रदर्शन मैच आयोजित हुआ, इसमें ध्यानचंद एकादश ने कैप्टन रूप सिंह एकादश को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर विजय हासिल की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर लोकसभा से सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के समग्र विकास का माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ ने उदयपुर में हॉकी के विकास और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समारोह की अध्यक्षता सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) उदयप्रकाश आर. सिंह ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजन सचिव एवं सिंघानिया यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ कुलदीप सिंह झाला ने समारोह के सफल आयोजन की जानकारी देते हुए हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल को प्रोत्साहित करने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, अजीत जैन, शकील हुसैन, विद्या भवन प्राचार्य पुष्पराज सिंह राणावत, हॉकी उदयपुर के उपाध्यक्ष नाहर सिंह झाला, कोच दिग्विजय सिंह राणावत, महिपाल सिंह झाला, हॉकी उदयपुर के कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सिद्धार्थ सिंह राठौड़, कृष्णकांत यादव, ललित प्रजापत सहित अनेक खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

हॉकी मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ध्यानचंद एकादश ने 3-1 से जीत दर्ज की। कार्यक्रम के समापन पर जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने जिला क्रीड़ा परिषद की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शुक्रवार प्रातः महाराणा प्रताप खेलगॉव तरणताल पर मेजर ध्यानचद जयन्ति पर पुष्पाजली जिला खेल अधिकारी,ं समस्त प्रशिक्षको एवं खिलाडियो द्वारा अर्पित की गयी । शनिवार सुबह होने वाले कार्यक्रम प्रात 7 बजे खेलगॉव तरणताल पर योग एवं शाम 4 बजे से विभिन्न खेल मैदानो पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सांसद खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

समारोह में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने आगामी 21 से 25 दिसम्बर तक प्रस्तावित सांसद खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान सांसद डॉ रावत ने बताया कि खेल महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा। उन्होंने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती हैं, इसलिए खेलप्रेमी अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करें।

#Hockey #UdaipurTimes #nationaSportsDay #Khelgaon
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal