ICAI उदयपुर का दो दिवसीय खेल महोत्सव

वॉलीबॉल में ICAI भीलवाड़ा विजेता व ICAI उदयपुर उपविजेता रहा, क्रिकेट में आरजे स्कॉलर्स टीम विजेता 
 | 

उदयपुर 23 फरवरी 2026। सेक्टर 14 स्थित  ICAI भवन भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान उदयपुर (CIRC) के तत्वावधान में CA सदस्यों का दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन आयोजन हुआ। शाखा अध्यक्ष CA राहुल माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के मध्य खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष CA राहुल माहेश्वरी ने बताया कि पहले दिन बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 60 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आरजे स्कॉलर्स टीम विजेता रही। व्यक्तिगत श्रेणी में  बेस्ट प्लेयर - CA यमन जोशी, बेस्ट फीमेल प्लेयर - CA अंकिता जैन,  बेस्ट प्लेयर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में CA अंशुल मोगरा रहे।  

दूसरे दिन वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में CGST, SGST, आयकर विभाग उदयपुर की टीमों सहित ICAI भीलवाड़ा एवं ICAI उदयपुर की टीमों ने सहभागिता की। 

शाखा उपाध्यक्ष CA चिराग धर्मावत ने बताया कि प्रतियोगिता में ICAI भीलवाड़ा विजेता रहा तथा ICAI उदयपुर उपविजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भीलवाड़ा के CA भरत लड्डा एवं CA रोहित पोरवाल तथा उदयपुर के CA महावीर नवेडिय़ा एवं CA जुबिन सलूजा को सम्मानित किया गया।

शाखा कोषाध्यक्ष CA सौरभ गोलछा ने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन खेल, उत्साह, नेटवर्किंग एवं मनोरंजन से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान CA कपिल जोशी, CA अंशुल कटेजा, CA अरुण गेलड़ा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों रोशन-CGSTउदयपुर, विनोद चौधरी-आयकर विभाग एवं देवल-SGST ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उत्साह एवं आपसी सहयोग की भावना के साथ हुआ।

#ICAIUdaipur #Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #CACommunity #SportsFestival #RajasthanEvents #UdaipurUpdates #ICAI #CharteredAccountants UdaipurSports

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal