गांधी ग्राउंड में खिलाड़ियों का बनेगा ID कार्ड, शुल्क भी होगा निर्धारित

नगर निगम और जिला खेल अधिकारी मिलकर एक पॉलिसी तय कर रहे है 

 | 
udaipur gandhi ground

उदयपुर, 2 जनवरी 2024। लेकसिटी उदयपुर का गांधी ग्राउंड को बेहतर तरीके से संचालित करने की तैयारियां हो रही है। गांधी मैदान में पिछले कई दिनों से क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस बंद कर ताला लगा हुआ है। इसके पीछे कारण ये जा रहा है कि यहां प्राइवेट लोग आकर प्रेक्टिस के नाम पर रुपए वसूल रहे थे। इसकी शिकायत के बाद निगम ने ताला लगा दिया। अब एक दो दिन में जिला खेल अधिकारी व नगर निगम के बीच वार्ता होने वाली है। जिसमें मैदान को लेकर सभी पक्षों पर चर्चा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार खेल मैदान को पूरी तरह से संचालित करने की जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारी को दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। इसके बाद खेल विभाग यहां मैदान में दो सुरक्षा गार्ड तैनात करेंगे। जिससे की अनाधिकृत व्यक्तियों के आने पर प्रतिबंध लग सकेगा। प्रतिदिन गांधी ग्राउंड में प्रैक्टिस करने के लिए लगभग 70 से 80 खिलाड़ी पहुंचते हैं। इनमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल है। 

बिना शुल्क के किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा 

जिला खेल अधिकारी अजीत जैन ने बताया कि मैदान में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने से कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। कभी क्रिकेट नेट फटी नज़र है। कभी ग्राउंड खुदा हुआ नज़र आता है। ऐसे में नगर निगम और जिला खेल अधिकारी मिलकर एक पॉलिसी तय करेंगे। इसके लिए शुल्क तय किया जाएगा। इसके बिना किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

गांधी ग्राउंड पर खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की आईडी बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। ये निशुल्क होगी। लेकिन खिलाड़ियों के लिए मैदान में आने का शुल्क निर्धारित किया जाएगा, जिससे अनावश्यक लोगों का प्रवेश रुकेगा और मैदान सुरक्षित रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News