बेंगलुरु में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में स्टेडियम के प्रस्ताव को मंजूरी
9 जून 2025। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पास एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनवाने की घोषणा की है। 80 हजार दर्शको की क्षमता वाला नया बनने वाला यह स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में स्टेडियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस स्टेडियम को 1650 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। नया स्टेडियम पहले से मौजूद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से 22 किलोमीटर दूर है। इसे बनाने का फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री सेलिब्रेशन में मची भगदड़ के बाद लिया गया है।
आपको बता दे कि बेंगलुरु की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस वर्ष पहली आईपीएल का खिताब जीता था इसके बाद खुशी मनाने के लिए टीम बेंगलुरु आई तो वह मातम में बदल गया। फ्रेंचाइजी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई थी।
