भारतीय महिला टीम भी परफॉमेंस से मेडल जीत कर देश का बढ़ाएगी नाम- हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो


भारतीय महिला टीम भी परफॉमेंस से मेडल जीत कर देश का बढ़ाएगी नाम- हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि यह समय भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक है, 41 वर्षों के बाद पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल

 
hockey

राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीतसिंह राठौड़, हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत मौजूद रहे

उदयपुर दौरे पर आए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने गुरुवार को राजस्थान ओलिंपिक संघ एवं हॉकी राजस्थान के साझे में होने वाले चीयर फॉर इंडिया प्रोग्राम में शिरकत की। कुलपति प्रोफेसर अमेरिकी सिंह ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम का मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत किया। कार्यक्रम सुविवि गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।

इसमें राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजीतसिंह राठौड़, हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत मौजूद रहे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम चीयर फॉर इंडिया प्रोग्राम में खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया। वहीं, उन्होंने मिडिया से बातचीत करके उनके सवालों का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि यह समय भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक है। 41 वर्षों के बाद पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पाया हैपुरुष व महिला हॉकी टीमें ओलंपिक में पदक से एक जीत दूर है। ज्ञानेन्द्रों ने कहा कि उम्मीद है भारतीय महिला टीम भी मैच जीतकर भारत का नाम बढ़ाएगी।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal