आस्था, प्रिया और सलोनी ने जीता स्वर्ण पदक

आस्था, प्रिया और सलोनी ने जीता स्वर्ण पदक

ऑल इंडिया महिला इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

 
powerlifting

चैंपियनशिप ट्राफी के लिए मुकाबले व समापन समारोह रविवार को

उदयपुर 23 अप्रेल 2022। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स विभाग की मेजबानी में श्रमजीवी महाविद्यालय के बेडलिया सभागार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉॅ. रोहित कुमावत, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, विनोद साहू, चन्द्रेश सोनी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता सुबह 08 बजे प्रारंभ हुई देर रात रात्रि 09 बजे तक चलती रही। इस दौरान पदक के लिए देशभर से आई महिला खिलाडियों ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया।

आयोजन सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह ने  बताया कि शनिवार को 57 किलो भारवर्ग में चंडीगढ विश्वविद्यालय की आस्था सिंह ने स्कवेट में 190 किलो, बेंचप्रेस में 97.5 किलो, डेड लिफ्ट में 192.5 किलो सहित कुल 480 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक जीता। नांदेड़ विश्वविद्यालय की सोनल सुनील सावंत ने स्कवेट में 182.5 किलो, बेंचप्रेस में 125 किलो, डेड लिफ्ट में 155 किलो सहित कुल 462.5 किलो वजन उठा कर रजत पदक जीता। पेरियार विश्वविद्यालय सेलम की डी हरिणी प्रिया ने स्कवेट में 190 किलो, बेंचप्रेस में 90 किलो, डेड लिफ्ट में 155 किलो सहित कुल 435 किलो वजन उठा कर कांस्य पदक जीता।

63 किलो भारवर्ग में आंध्रप्रदेश के अन्ना विश्वविद्यालय की प्रिया एम ने स्कवेट में 212.5 किलो, बेंचप्रेस में 117.5 किलो, डेड लिफ्ट में 190 किलो सहित कुल 520 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक जीता। वीबीएमपी विश्वविद्यालय जोनपुर की जसविंदर कौर ने स्कवेट में 182.5 किलो, बेंचप्रेस में 85 किलो, डेड लिफ्ट में 180 किलो सहित कुल 447.5 किलो वजन उठा कर रजत पदक जीता। डॉ बीआरए विश्वविद्यालय आगरा की शिखा ने स्कवेट में 160 किलो, बेंचप्रेस में 107.5 किलो, डेड लिफ्ट में 165 किलो सहित कुल 432.5 किलो वजन उठा कर कांस्य पदक जीता।

69 किलो भारवर्ग में मुंबई विश्वविद्यालय की सलोनी मोरे ने स्कवेट में 215 किलो, बेंचप्रेस में 90 किलो, डेड लिफ्ट में 175 किलो सहित कुल 480 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक जीता। कालिकट विश्वविद्यालय की विष्णुप्रिया मुरूकेशन ने स्कवेट में 180 किलो, बेंचप्रेस में 95 किलो, डेड लिफ्ट में 170 किलो सहित कुल 445 किलो वजन उठा कर रजत पदक जीता। जोनपुर विश्वविद्यालय की काजल कश्यप ने स्कवेट में 175 किलो, बेंचप्रेस में 65 किलो, डेड लिफ्ट में 167.5 किलो सहित कुल 407.5 किलो वजन उठा कर कांस्य पदक जीता।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के जुरी द्वारा निर्णय

आयोजन सहसचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि समारोह को पूरी तरह पारदर्शी व सटीक निर्णय देने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक जुरी विनोद साहू, गोपाल कृष्ण हरियाणा, निर्णायक अजीत सिंह हिमाचल प्रदेश, हरदीप सिंह उत्तर प्रदेश, योगेन्द्र हर्ठिया मध्यप्रदेश, पिनाकीन त्रिवेदी गुजरात, फैलाव हुसैन उत्तराखंड, भूपेन्द्र व्यास उदयपुर, आशीष ओझा चण्डीगढ विवि, रमेश नामदेव मध्यप्रदेश, गुजरात की हेमा पिनाकी, चन्द्रेश सोनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

चैंपियनशिप के मुकाबले रविवार को

रविवार को ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे जिसमें महिला अपने पॉवर का हुनर दिखायेगी।

समापन समारोह रविवार को 

आयोजन सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड ने बताया कि तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता का समापन रविवार को सायं 06 बजे होगा जिसमें विजयी प्रतिभागियों का स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों से नवाजा जायेगा व चौम्पियनशीप ट्राफी दी जायेगी।

समारोह के मुख्य अतिथि चितौड विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्रसिंह शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा होंगे जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal