उदयपुर के खेलगांव में होंगे इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट मैच

अब तक राजधानी जयपुर में ही इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट मैच होते आये है लेकिन अब प्रयास करेंगे की उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित होराजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत
 | 
उदयपुर के खेलगांव में होंगे इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट मैच
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कल उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।    

उदयपुर 2 नवम्बर 2019। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा की अब तक राजधानी जयपुर में ही इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट मैच होते आये है लेकिन अब प्रयास करेंगे की उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजित हो। आरसीए अध्यक्ष ने कल उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।    

आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा की महाराणा प्रताप खेलगांव में क्रिकेट के अधूरे मैदान को जल्द पूरा करवाया जायेगा। कार्य पूरा होने पर इस मैदान में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच और अन्य क्रिकेट प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। 

मीडिया से बातचीत  एक सवाल के जवाब में वैभव गहलोत ने कहा की आरसीए पर पिछले लम्बे समय से प्रतिबंध था लेकिब अब वह हट चूका है। ऐसे में बीसीसीआई से मिलने वाले फंड के उपयोग में लाकर क्रिकेट प्रतियोगिताओ को बढ़ाया जाएगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News