नहीं होगी इस साल IPL की ओपनिंग सेरेमनी

पिछले साल की भगदड़ के चलते BCCI का फैसला
 | 

26 मार्च 2026। दो दिन बाद 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाले IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी इस साल आयोजित नहीं की जाएगी। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। 

देवजीत सैकिया ने मीडिया से कहा, 'पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के पहले दिन फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं करेगा।' सैकिया ने आगे बताया, 'बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।' IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।'

उल्लेखनीय है की पिछले साल 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Source: Media Reports

#IPL2026 #BCCI #CricketNews #IPLUpdates #RCB #Bengaluru #SportsNews #IndiaCricket #BreakingNews #RajasthanNews #UdaipurNews #TrendingNow #CricketFans