उदयपुर के जगत प्रताप सिंह का राष्ट्र स्तरीय रोलर स्केटिंग चेम्पियनशिप में चयन

बी एन पब्लिक स्कूल के छात्र है जगत प्रताप सिंह 

 | 
jagat pratap singh

उदयपुर 5 अप्रैल 2024 । 67वें राष्ट्रीय स्कूली खेल के रोलर स्केटिंग चेम्पियनशिप में भूपाल नॉबल्स पब्लिक स्कूल के जगत प्रताप सिंह का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। 

कोच मनजीत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चेम्पियनशिप में जगत प्रताप सिंह ने 3 स्वर्ण पदक हासिल किए। 2 अप्रैल से हनुमानगढ़ में चयन प्रक्रिया के साथ केम्प का आयोजन हुआ जिसमें पुनः चयन प्रकिया में जगत प्रताप सिंह ने तीनो रेस 500 मीटर, 1000 मीटर और 3 किलोमीटर रोड में प्रथम स्थान के साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन हासिल किया।  

जगत प्रताप सिंह अब 7 अप्रैल तक कैंप में भाग ले कर 67वें  राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए सतना मध्य प्रदेश में जा कर भाग लेंगे। 

सूचना मिलने पर संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही, स्कूल की प्रिंसिपल सीमा नरुका ने फोन कर बधाई दी और जीत की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News