IPL2024: Jio Cinemaने व्यूवरशिप में नए कीर्तिमान स्थापित किए


IPL2024: Jio Cinemaने व्यूवरशिप में नए कीर्तिमान स्थापित किए

Jio Cinema ने 62Cr दर्शक, 2,600Cr व्यूज़ और 35,000Cr मिनट वॉच-टाइम का रिकॉर्ड बनाया

 
Jio Cinema ने 62Cr दर्शक, 2,600Cr व्यूज़ और 35,000Cr मिनट वॉच-टाइम का रिकॉर्ड बनाया New Records for RIL Jio Cinema

मुंबई, 30 मई 2024: Jio Cinema ने Tata IPL 2024 के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 2,600Cr व्यूज और 35,000Cr मिनट वॉच-टाइम के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। IPL 2023 की तुलना में 53% की वृद्धि दर्ज करते हुए इस साल Jio Cinema की पहुंच 38% बढ़ी और 62Cr से अधिक दर्शकों तक पहुंची। 

कनेक्टेड TV दर्शकों में भी भारी वृद्धि हुई, जहां 12 भाषाओं में फीड, 4K व्यूइंग, मल्टी-कैम व्यू और AR, VR, 360 डिग्री व्यूइंग जैसे फीचर्स ने दर्शकों को स्टेडियम जैसा अनुभव प्रदान किया। औसत व्यूइंग टाइम भी 60 मिनट से बढ़कर 75 मिनट हो गया। Tata IPL 2024 के पहले दिन, Jio Cinema ने 11.3 करोड़ दर्शकों और 59 करोड़ वीडियो व्यूज दर्ज किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51 फीसदी अधिक थे। वॉच-टाइम 660 करोड़ मिनट तक पहुंच गया। इस सीजन में Jio Cinema ने 28 प्रायोजक और 1400 से अधिक विज्ञापनदाता जुटाए।

Viacom18 के प्रवक्ता ने बताया, "Tata IPL 2024 का समापन स्पोर्ट्स कंजम्पशन के तरीके को फिर से परिभाषित करने के वादे के साथ कर रहे हैं। हम साल-दर-साल जो वृद्धि देख रहे हैं, वह हमें आश्वस्त करती है कि हमारी व्यूअर सेंट्रिक प्रेजेंटेशन लोगों को पसंद आ रही है और उसकी सराहना की जा रही है। दर्शक जियोसिनेमा डाउनलोड करके भी अपने पसंदीदा खेल देखना जारी रख सकते हैं और जियोसिनेमा व स्पोर्ट्स18 के सोशल मीडिया चैनलों पर भी नवीनतम अपडेट ले सकते हैं।"

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal