लैक्रोज़ की भारतीय टीम में चयनित सालेड़ा की जुला गुर्जर का सम्मान

वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने किया सम्मान

 | 
jula gurjar

उदयपुर 17 जून 2024। अपने उत्कृष्ट खेल की बदौलत उज्बेकिस्तान में होने वाली एशियाई सीनियर महिला लैक्रोज़  प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयनित वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालेड़ा की जुला कुमारी गुर्जर का वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने अपने कार्यालय में सम्मान किया।  

वल्लभगनगर विधायक ने अपने कौशल से क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दे प्रोत्साहित किया, साथ ही खेल को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्थन के साथ हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए कहा की खेलों के जरिए खिलाड़ी अपने कौशल से देश का नाम रोशन करने के साथ अपना करियर भी बना सकते हैं,इस बाबत विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाओं को किसी सुविधा की कमी नहीं आने दी जाएगी l  

इस अवसर पर डांगी खेड़ा के माधुलाल डांगी, सालेड़ा के पूर्व उप सरपंच ओंकार लाल गुर्जर ,प्रशिक्षक नीरज बत्रा आदि मौजूद थे l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News